सिद्धार्थ नगर – जोगिया थाना क्षेत्र के तानेजवा मोड़ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत

महेंद्र कुमार गौतम

जोगिया थाना क्षेत्र के जोगिया चौराहे के तनेजवा मोड़ पर रविवार की शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जोगिया थाना क्षेत्र के हरैया गांव निवासी रामपाल उम्र 24 वर्ष पुत्र चौथीराम बेंगलूरु में रह कर परिवार का गुजर बसर कर रहा था। मां की बीमारी की सूचना पर वह गुरुवार को बेंगलूरु से घर आया था।

रविवार को परिजनों को बता कर बाइक से घर से घूमने निकला था। अभी वह जोगिया चौराहे के तनेजवा मोड़ पर पहुंचा ही था कि किसी वाहन ने उसे रौंद दिया।

इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी युवक के परिजनों को दी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।