सडक दुर्घटना में दुर्भाग्यपूर्ण असमय मृत्यु होने पर एसबीआई ने पीड़ित परिवार को दिया पचास लाख का चैक

Kapilvastupost

सिद्धार्थनगर 24 सितम्बर 2024/मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, सिद्धार्थनगर में कार्यरत फार्मासिस्ट भावनाथ नारायण जिनकी दिनांक -17.05.2024 को सड़क दुर्घटना में दुर्भाग्यपूर्ण असमय मृत्यु हो गयी।

इनका भारतीय स्टेट बैंक शाखा तेतरी बाज़ार में एस.बी.आई. स्टेट गर्वमेन्ट सैलरी पैकेज खाता संचालित था।

जिसमे रु.50.00 लाख का बीमा स्वतः कवर था, उनके पुत्र सूर्य प्रताप नारायण जो इस खाता के नामिनी थे, को भारतीय स्टेट बैंक शाखा तेतरी बाज़ार द्वारा जारी रु.50.00 लाख का बीमा कवर चेक जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में चेक प्रदान किया गया।
मुख्य प्रबंधक (सेल्स) भारतीय स्टेट बैंक, आशीष जैसवान ने बताया कि बैंक की योजना है कि यदि किसी सरकारी नौकरी करने वाले का सैलरी खाता भारतीय स्टेट बैंक में संचालित है तो दुर्घटना होने पर मृत्यु की स्तिथि में उनके नमिता को बैंक द्वारा रु. 50.00 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। शाखा प्रबंधक तेतरी बाज़ार प्रणव द्विवेदी ने सरकारी नौकरी करने वाले लोगों से भारतीय स्टेट बैंक में सैलरी खाता खोलवाने की अपील की है।
इस अवसर पर लीड बैंक अधिकारी रविकुमार सिन्हाख् मुख्य प्रबंधक(सेल्स) आशीष जैसवाल, शाखा प्रबंधक तेतरी बाज़ार प्रणव द्विवेदी, उपप्रबंधक कौशल मिश्र एवं अन्य उपस्थित थे।