📅 Published on: September 24, 2024
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में चलाये जा रहे परिवार परामर्श केंद्र जब/नई-किरण(टूटते परिवार को जोडने की एक पहल कार्यक्रम) के तहत महिला थाना द्वारा 02 परिवार के मध्य सुलह समझौता कराकर उनके परिवार को बिखरने से बचाया गया।
आज दिनांक 24.09.2024 को महिला थाना सिद्धार्थनगर पर परिवार परामर्श केंद्र/नई किरण(टूटते परिवार को जोड़ने की एक पहल कार्यक्रम) का आयोजन किया गया ।
इस आयोजन में 04 पत्रावली विचारार्थ प्रस्तुत हुई । जिसमें परामर्श के बाद 02 पत्रावली का सफल निस्तारण कर 02परिवार को बिखरने से बचाया गया व 02 पत्रावली में वार्ता प्रचलित है 02 परिवार को बिखरने से बचाने में थानाध्यक्ष शाइस्ता, उपनिरीक्षक सुरेश प्रसाद महिला उपनिरीक्षक श्रीमती मीरा वर्मा ,महिला हेड कांस्टेबल सविता सिंह ,महिला हेड कांस्टेबल सत्या त्रिपाठी महिला आरक्षी नेहा सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।
निस्तारित पत्रावली का विवरण/
1. सुरंजनी पत्नी संजय साकिन थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर।
2.पूनम पत्नी मनोज साकिन तिलांग थाना शिवनगर डीडई जनपद सिद्धार्थनगर।