📅 Published on: September 24, 2024
महेंद्र कुमार गौतम
यूपी सरकार ने राशन कार्ड धारकों को बड़ी बड़ी राहत देते हुए राशन कार्ड में केवाईसी की प्रक्रिया बढ़ाते हुए 31 दिसंबर तय कर दिया है जिस से खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत आने वाले सभी पात्र कार्ड धारकों को आधार सीडिंग में आ रही दिक्कतों को दूर कर आसानी से केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण किया जा सकता है।
अपर आयुक्त कार्यालय द्वारा समस्त जिला पूर्ति अधिकारी को जारी पत्र में बताया गया है कि राशन कार्ड में आधार और यूनिट्स का सीडिंग 31 दिसंबर 2024 पूरा किया जाना है।