शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एन एस एस डे का आयोजन

Kapilvastupost

शोहरतगढ कस्बा स्थित शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वच्छता ही सेवा 2024 पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने यशस्वी लोकप्रिय प्राचार्य प्रोफेसर अरविंद कुमार सिंह के दिशा निर्देशों के क्रम में महाविद्यालय परिसर एवं उसके बाहर वृहद साफ सफाई किया। इसके पश्चात महाविद्यालय के लोअर हाल में एनएसएस डे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य ने किया। उन्होंने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य को रेखांकित करते हुए छात्र-छात्राओं को राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर ए के सिंह ने किया। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं में आशुतोष, कुशहर, धीरेंद्र, ममता, निकिता, सोनी,नेहा एवं शिक्षक राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ राम किशोर सिंह, एनसीसी के मेजर डॉक्टर मुकेश कुमार, डॉ धर्मेंद्र सिंह, डॉ उमाशंकर प्रसाद यादव, डॉ विनोद कुमार, डॉ प्रवीण कुमार, डॉ सत्यनारायण दास, डॉ अजय कुमार सिंह, इंद्रदेव वर्मा, अश्वनी सिंह, मनीष आदि लोग मौजूद थे।