📅 Published on: October 8, 2024
युवक हंसमुख और मिलनसार छवि के था
सरताज आलम
तेज वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार “स्टेट अप डांस क्लासेज” के निदेशक 30 बर्षीय मेराज अहमद” को सिर में गम्भीर चोट लगी। वहीं धानी बाजार के पास हुई घटना के बाद ग्रामीणों ने हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान मेराज अहमद ने दम तोड़ दिया।
मेराज अहमद शारदा पब्लिक स्कूल के शोहरतगढ़़ के उप प्रधानाचार्य मुख्तार आलम “चांद” (जो पत्रकार सरताज आलम का छोटा भाई) का साला था।
“स्टेट अप डांस क्लासेज” के निदेशक मेराज अहमद कस्बा बखिरा जनपद संतकबीरनगर के निवासी थे, जो सिद्वार्थनगर में आवास लेकर रहते थे। मेराज अहमद हंसमुख और मिलनसार छवि के थे। वहीं मेराज अहमद तीन भाईयों में मझला भाई था।
मंगलवार सुबह बखिरा से सिद्धार्थनगर आ रहें थे कि धानी बाजार के करीब तेज अनियन्त्रित वाहन के चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गयें और सिर में गम्भीर चोट लगी। धानी बाजार के ग्रामीणों ने आनन-फानन में दुर्घटना ग्रासित युवक को अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।