📅 Published on: October 15, 2024
Kapilvastupost
शोहरतगढ़। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के खड़कुइया गांव के एक किशोर की रविवार को बानगंगा नदी में विसर्जित की गई प्रतिमा के नीचे दबने से मौत हो गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
क्षेत्र के खड़कुइया गांव निवासी रूपेश चौधरी (12) पुत्र बलिराम चौधरी रविवार को गांव के पास बानगंगा नदी में स्नान करने गया था। रात में विसर्जित की गई प्रतिमाओं के लकड़ी पर बैठकर वह नहाने की कोशिश कर रहा था कि अचानक गिरकर नीचे चला गया।
आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी परिजनों व ग्रामीणों को दी। बालक के डूबने की खबर पर ग्रामीण नदी पर पहुंच गए और तलाश शुरू कर दी।
कुछ देर बाद ग्रामीणों ने किशोर को पानी से बाहर निकाला पर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।