📅 Published on: October 16, 2024
सरताज आलम
बढ़नी/सिद्धार्थनगर।
भारत-नेपाल सीमा बढ़नी में स्थित सशस्त्र सीमा सुरक्षा बल की सुरक्षा घेरे में आखिरकार महिला मादक पदार्थ तस्कर बुधवार को फंस गयीं। आपको बता दें कि एसएसबी के जवानों ने महिला के हाथ में लिए प्लास्टिक के बैग में चाइनीस लहसुन के नीचे छिपाकर रखे हुए लगभग एक किग्रा0 चरस बरामद करने में सफलता हासिल की।