siddhartha nagar – विभागीय योजनाओं के सम्बन्ध में जनपद की प्रगति से केन्द्रीय मंत्री को कराया गया अवगत

सरताज आलम
सिद्धार्थनगर।

जिले के माघ मेला मैदान बांसी में केन्द्रीय मंत्री पंचायती राज, अल्पसंख्यक कल्याण मुस्लिम वक्फ एवं हज उ0प्र0 ओम प्रकाश राजभर का आगमन हुआ। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सिद्धार्थनगर द्वारा विभागीय योजनाओं के सम्बन्ध में जनपद की प्रगति से केन्द्रीय मंत्री को अवगत कराया गया तथा राज्य सरकार द्वारा संचालित छात्रवृत्ति के सम्बन्ध में बताया गया कि शासन द्वारा निर्धारित समय-सारणी के अनुसार अनुपालन सुनिश्चित किया जा रहा है।

केन्द्रीय मंत्री द्वारा जिला अल्पसख्यक कल्याण अधिकारी सिद्धार्थनगर को निर्देशित किया गया कि प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी करते रहे तथा परियोजनाओं का निर्माण गुणवत्ता एवं मानक के अनुसार ही समयबद्ध रूप से कराते हुये तत्काल जनोपयोगी बनाये जाने हेतु अग्रेतर कार्यवाही सुनिश्चित करें।

पंचायती राज विभाग की समीक्षा के बारें में केन्द्रीय मंत्री द्वारा जानकारी प्राप्त की गयीं। वर्ष 2023-24 में 04 पंचायत भवन का लक्ष्य शासन से प्राप्त हुआ था, जिसके सापेक्ष 01 पंचायत भवन का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है और 02 पंचायत भवन प्लास्टर स्तर पर हैं तथा एक पंचायत भवन में शटरिंग का कार्य प्रगति पर है।

इसके अलावा 17 अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कार्य कराया जाना था, जिसके सापेक्ष 11 अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। चार प्लास्टर स्तर पर है तथा 02 पर स्टरिंग का कार्य हो रहा है। इसके अलावा आरसी के निर्माण के बारें में समीक्षा की गयीं।

केन्द्रीय मंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि शासन के निर्देशानुसार निर्माण कार्यों का निरीक्षण करें विभागीय कार्यों को समय पथ एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। केन्द्रीय मंत्री ने निर्देश दिया कि यदि किसी भी प्रकार की समस्या हो तो मुझे अवगत कराया जायें।