📅 Published on: October 16, 2024
सरताज आलम
बांसी/सिद्वार्थनगर।
जिले के रतन सेन डिग्री कालेज बांसी में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक/स्वयंसेविकाओं द्वारा दिनांक 02.10.2024 से 16.10.2024 तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अन्तर्गत बुधवार को सड़क सुरक्षा हेतु रैली निकाली गयीं।
रैली महाविद्यालय के मेन गेट से होते हुये रानीगंज तिराहे पर जाकर समाप्त हुई। वहीं रैली कार्यक्रम अधिकारी डाॅ0 सुनीता त्रिपाठी ने कहा ‘‘सड़क सुरक्षा को अपनाना है, जीवन को सुखद बनाना है।
वहीं स्वयंसेवक/स्वयंसेविकाओं द्वारा कहा गया गलत दिशा में वाहन नहीं चलायेंगे, चार पहिया वाहन चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट लगायेंगे, ड्राइविंग के नियमों का पालन करेंगे, दो पहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनेंगे, तेज रफ्तार में वाहन नहीं चलायेंगे,, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग नहीं करेगे, शराब पीकर या नशे की हालत में वाहन नहीं चलायेंगे, सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियोें की सदैव मदद करेंगे।
रैली के दौरान डाॅ0 विनोद कुमार, रश्मि, रूपा, आदिबा, शुभम, प्रतीभा, रोशनी, खुशी, श्रेया, रोहित, साक्षी, सुषमा, लक्ष्मी, ममता आदि लोग मौजूद रहें।