📅 Published on: November 9, 2024
नकली उर्वरक बनाने की शिकायत पर टीम की छापेमारी, गोदाम सीज
NIHAL CHAUDHARY
इटवा तहसील के खानकोट चौराहे में सीज किया गया गोदाम जागरण ज संवाददाता, इटवा जैविक को डीएपी बनाकर महंगे दाम में उर्वरक का कारोवार करने की शिकायत पर जिले की कृषि विभाग की टीम ने एसडीएम इटवा के साथ खानकोट में छापेमारी की। गोदाम में डीएम उर्वरक बरामद की गई, माना जा रहा है कि वह नकली खाद है। अधिकारियों ने नमूना जांच के लिए एकत्रित किया और गोदाम को सीज कर दिया। खाद जागरण
जिला कृषि अधिकारी मोहम्मद मुजम्मिल, उप कृषि निदेशक अरविंद विश्वकर्मा, जिला कृषि रक्षा अधिकारी विवेक दुबे की टीम उपजिलाधिकारी कल्याण सिंह मौर्य के साथ सेमरी चौराहे एक किमी दूर खानकोट गांव स्थित रईस अहमद के मकान में – छापेमारी की। यहां डीएपी खाद बनाई – जा रही थी। पूछताछ में मकान स्वामी ने बताया कि मकान के ये हिस्सा प्लाऊ मौर्या ने किराये पर ले रखा है और खाद उन्हीं की है।
टीम ने जांच कर सैंपल लिए और गोदाम को सीज कर दिया। उप कृषि निदेशक ने बताया कि जांच के लिए नमूना लिया गया है। शिकायत है कि यहां नकली खाद बनाई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।