सिद्धार्थ नगर – सड़क की पटरी पर खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से स्कूटी सवार भिड़े दो घायल

kapilvastupost 

शोहरतगढ़ थाना अंतर्गत  बढ़नी – शोहरतगढ़ रोड पर स्थित  परसोहिया नानकार के पास शनिवार शाम सड़क की पटरी पर खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से स्कूटी सवार पीछे से भिड़े गये। स्कूटी पर सवार दोनों को काफी चोट आयी। घायलों की चीख पुकार सुनकर लोगों ने घायलों को सीएचसी शोहरतगढ़ पहुंचाया।

थानाक्षेत्र के धनौरा मुस्तहकम निवासी रवि (22 वर्ष) पुत्र हरीराम व सोहित (20 वर्ष) पुत्र राजेन्द्र परसोहीया गावं के पास सड़क किनारे पटरी पर खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से भिड़कर घायल हो गये।

गम्भीर घायल रवि को जिला मेडिकल कालेज भेज दिया गया तथा पीछे बैठे घायल सोहित निवासी धनौरा मुस्तहकम का उपचार करने के बाद घर भेज दिया गया।

थाना प्रभारी बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने कहा कि सड़क के पास टैक्टर ट्राली खड़ी थी शोहरतगढ़ की तरफ से आ रहे स्कूटी सवार पीछे ट्राली में भिड़ गये थे। दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। एक घायल के सिर में गम्भीर चोट लगने पर जिला मेडिकल कालेज भेज दिया गया है।