📅 Published on: November 17, 2024
kapilvastupost
डुमरियागंज थाना अंतर्गत सोनहटी तिराहे पर शुक्रवार की रात एक युवक नीलगाय से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
युवक भारतभारी से मेला देखकर वापस घर लौट रहा था। सूचना पाकर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव निवासी जयप्रकाश (25) पुत्र चूल्हई भारतभारी में कार्तिक पूर्णिमा पर लगे मेला को देखने गया था। वापस आते समय सोनहटी तिराहे के पास रात लगभग दस बजे नील गाय के झुंड से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे। उसे लेकर अस्पताल जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई। मौत से परिजनों में कोहरा मच गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज रमेश कुमार यादव ने बताया कि युवक नीलगाय के झुंड से टकराकर घायल हो गया था। अस्पताल ले जाया जा रहा था रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।