सिद्धार्थ नगर – बांसी कसबे में एक कमर्शियल बिल्डिंग मे लगी आग को बुझाने में छ पुलिस कर्मी घायल , मौके पर पहुंचे आला अधिकारी

घटना पर दुख व्यक्त करते हुए जिले की मुखिया कप्तान प्राची सिंह ने कहा कि प्रभावित परिवारों और झुलसे पुलिसकर्मियों को हर संभव सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा, “हम पूरी घटना की जांच कर रहे हैं। आग बुझाने में लगे सभी फायर ब्रिगेड और पुलिसकर्मियों का साहस सराहनीय है।”

kapilvastupost

सिद्दार्थनगर में एक कामर्शियल बिल्डिंग के बेसमेंट में बने रेस्टोरेंट में अज्ञात कारणों से लगी आग में पूरा बिल्डिंग धू धूकर जल उठा और बिल्डिंग में स्थित एचडीएफसी बैंक व ज्वेलरी की दुकान सहित कई प्रतिष्ठान बुरी तरह प्रभावित हो गए जिससे भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है |

इस दौरान कैफे में रखे गैस के दो सिलेंडरो के फटने से आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे पुलिस और फायर ब्रिगेड के जवान झुलस गए गनीमत रही कि कोई जनहानि नही हुई ।

मामला जिले के बांसी कस्बे का है जहां तहसील के सामने बांसी बस्ती मार्ग एनएच 28 पर स्थित एक कामर्शियल बिल्डिंग में एचडीएफसी बैंक सहित नन्दलाल ज्वेलर्स जिम सेंटर लाइब्रेरी पब्लिक से जुड़े प्रतिष्ठान संचालित है |

उसके बेसमेंट में दो दिन पहले खुले रेस्टोरेंट में आज सुबह करीब 6;30 बजे अचानक आग की लपटें उठने लगी और देखते ही देखते बढ़ती चली सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम आग बुझाने में जुट गए इसी दौरान कैफे में रखे गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया जिससे आग बुझा रहे प्रभारी निरीक्षक सहित कुल सात जवान झुलस गए |

जिसमें पांच जवानो को ज्यादा जलने की वजह से पीएचसी बांसी से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया जहां उनका इलाज जारी है जिनकी स्थिती सामान्य बताई जा रही है।

आज दोपहर बांसी क़स्बा स्थित नेशनल हाईवे 28 पर एक कमर्शियल बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। आग ने तेजी से पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे आस-पास के इलाके में हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस प्रशासन के पहुंचते ही आग बुझाने के प्रयास शुरू किए।

छह पुलिसकर्मी झुलसे
आग पर काबू पाने के प्रयास के दौरान छह पुलिसकर्मी झुलस गए। उन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई है।

फायर ब्रिगेड का रेस्क्यू ऑपरेशन
फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस ऑपरेशन में लगभग 3 घंटे का समय लगा। राहत की बात यह रही कि विष्फोट के समय कोई बिल्डिंग के अन्दर नहीं था हालांकि, बिल्डिंग के अन्दर दुकानों को काफी नुकसान पहुंचा है। नुकसान का अन्दाजा नहीं लगाया जा सका |

आग लगने का कारण:
अनुमान के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी हो सकती है। हालांकि, विस्तृत जांच के बाद ही सटीक कारणों का पता चल पाएगा।

स्थानीय लोगों में दहशत: 
घटना के बाद आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से सुरक्षा मानकों को कड़ाई से लागू करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

फायर ब्रिगेड के 55 मिनट की देरी से पहुँचने का लगा आरोप 

प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार आग लगने की सूचना देने के घंटों बाद फायर ब्रिगेड के पहुँचने से लोगों में गुस्सा दिखा लोगों ने आरोप लगाया कि समय रहते फिरे ब्रिगेड आ जाता तो इतना नुकसान नहीं होता जल्द hi आग पर काबू पाया जा सकता था बड़ी बात ये कि अभी तक नगर पालिका बांसी में फायर ब्रिगेड का कोई स्थाई केंद्र नहीं है |