📅 Published on: November 25, 2024
बौद्धाचार्य प्रशिक्षण शिविर में उत्कृष्ट कार्य पर स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मानित।
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर, भारतीय बौद्ध महासभा का जिला स्तरीय समीक्षा बैठक एवं सम्मान समारोह रविवार को ग्राम पिपरा मुर्गिहवा मे आयोजित किया गया।
इसमे गत दिनो इटवा मे हुए दस दिवसीय बौद्धाचार्य प्रशिक्षण शिविर, एंव विशाल धम्म सम्मेलन की ऐतिहासिक सफलता पर उत्कृष्ट कार्य मे सहभागिता पर ऊर्जावान पदाधिकारियों को तथागत बुद्ध एवं बौद्धिसत्व बाबा साहब डा. भीमराव आम्बेडकर का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
तहसील स्तर के शेष पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
इस दौरान जिलाध्यक्ष राम मिलन गौतम ने समीक्षा बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा जनपद मे दस दिवसीय बौद्धाचार्य प्रशिक्षण शिविर एवं विशाल धम्म सम्मेलन की ऐतिहासिक सफलता मे जिले के सभी ऊर्जावान पदाधिकारियों की सहभागिता के बदौलत हुआ है।जो जिले में धम्म गति देने पर अपने आप मे गौरव है।
प्रदेश उपाध्यक्ष संस्कार केदारनाथ आजाद ने कहा बाबा साहेब डा. भीमराव आम्बेडकर का सपना था भारत देश बौद्धमय हो जिसमे समता मूलक समाज हो सभी वर्गो को हक अधिकार, सम्मान मिले, इस मिशन को आगे बढाने के लिए सभी धम्म साथी पूरे मनोयोग से समाजिक कार्यो मे अपना योगदान देl
इस दौरान जिला उपाध्याय डा जेपी बौद्ध, जय किशोर गौतम, आडिटर संतोष आजाद, तहसील अध्यक्ष अनिल गौत्तम, परशुराम शास्त्री, ध्रुपराज गौतम, मुन्ना प्रधान, अजय बौध्दाचार्य, कोषाध्यक्ष, राधेश्याम गौतम, अनिल बौद्धाचार्य, राकेश गौतम मौजूद रहे l