यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, एक दिवसीय नेचर स्टडी कम टूर-2024 का आयोजन

kapilvastupost 

यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, बढ़नी यूनिट 24 नवंबर, रविवार को एक दिवसीय नेचर स्टडी कम टूर-2024 का आयोजन किया गया  भारत-नेपाल सदभावना मैत्री भ्रमण के तहत आयोजित नेचर स्टडी कम टूर में विभिन्न स्थानों के शिक्षाविद्, कानूनविद, पत्रकार, लेखक, हिमालयन ट्रेकर, चिकित्सक, राजनीतिज्ञ, समाजसेवी आदि शामिल होंकर नेपाल के शिवालिक श्रेणी के पहाड़, पर्यावरण, वाइल्ड लाइफ आदि का अवलोकन करें|

यूथ हॉस्टल्स एसोसियेशन (यूनिट बढ़नी) के संरक्षक डॉ. नंद किशोर शर्मा एवं राणा प्रताप सिंह ने बताया कि यूनिट द्वारा टूर कम नेचर स्टडी कार्यक्रम भगवान बुद्ध के जन्म वाले लुंबिनी प्रदेश,नेपाल के पाल्पा एवं बुटवल हेतु आयोजित किया गया है।

उक्त भारत-नेपाल सदभावना मैत्री भ्रमण में शिक्षाविद्, वनस्पति विशेषज्ञ, चिकित्सक, शिक्षक, कानूनविद, नेशनल ट्रैकर, पत्रकार आदि 31 विशिष्ट लोग शामिल हैं। यूनिट के पदाधिकारी गुलाब चंद्र अग्रवाल एवं डॉ. राजनारायन उपाध्याय को प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर बनाया गया है,जो पूरे कार्यक्रम को बेहतर बनाने में सक्रिय है।

उक्त भ्रमण कार्यक्रम के जरिए जहां लोगों को प्रकृति से जोड़ने, उसे संरक्षित करने का प्रयास होगा वहीं दोनो देशों के परस्पर संबंधों को भी मजबूती दिया जा सकेगा।भ्रमण के दौरान बॉटनिक गार्डेन के साथ ही वाइल्ड लाइफ से भी लोग रूबरू हो सकेंगे।

रोमांचकारी व मनोरंजन से परिपूर्ण प्रोग्राम में उक्त दल इंडो-नेपाल के बढ़नी-कृष्णनगर बॉर्डर से करीब 90 किमी दूर पाल्पा जिले के सिद्धबाबा धाम, बुटवल के वानस्पतिक उद्यान (मणिमुकुंद सेन पार्क), जूलॉजिकल पार्क भी जाकर प्रोग्राम पूर्ण  होगा।