📅 Published on: November 24, 2024
महेन्द्र कुमार गौतम
खबर यूपी के जनपद सिद्धार्थनगर से है जहां बांसी तहसील क्षेत्र मे बांसी ब्लाक के ग्राम पंचायत बड़हर घाट में जिलाधिकारी डाक्टर राजा गणपति आर ने औचक निरीक्षण किया |
निरीक्षण के दौरान जिला अधिकारी ने पंचायत भवन ,अन्नपूर्णा भवन ,विद्यालय भवन ,अत्योष्ठी स्थल सहित गांव में निर्माण हुए सडक नाली कोटे की दुकान व जल निगम के द्वारा बनाई जा रही पानी की टंकी सामुदायिक शौचालय, कूड़ा डंपिंग भवन का निरीक्षण किया|
इस दौरान जिला अधिकारी ने ग्रामीणों की समस्या को भी सुना व त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया वहीं गांव में अधूरे कार्य को पूरा करने के लिए संबंधित सचिव व प्रधान को 4 दिसंबर तक का निर्देश दिया |
इसके साथ ही जिलाधिकारी ने बड़हर घाट मतदाता बूथ का भी निरीक्षण किया व उपस्थिति बीएलओ से मतदाता सूची के बारे में जानकारी ली इस दौरान उपजिलाधिकारी अधिकारी बांसी प्रदीप यादव, डीपी आर ओ पवन कुमार ,तहसीलदार पियूष श्रीवास्तव, खंड विकास अधिकारी कार्तिकेय मिश्रा सहायक विकास अधिकारी अजय राय सहित ब्लाक के कर्मचारी मौजूद रहे|
वहीं मीडिया से बात करते हुए जिलाधिकारी ने बताया निरीक्षण के दौरान ग्राम व सचिव मौजूद थे निरीक्षण के दौरान जो भी कमी पाया गया है उसका तुरंत सुधार करने को निर्देशित किया गया है प्रधान व सचिव के माध्यम से आश्वासन भी दिया गया है और दिसंबर 4 तक अनिवार्य रूप से सभी कार्य पूर्ण कर लेंगे दिसंबर 4 के बाद दुबारा कभी भी औचक निरीक्षण करने की बात कही ।
बाईट- डाक्टर राजा गणपति आर….. जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर।