जिलाधिकारी द्वारा इंटरलॉकिंग सडक के निरीक्षण में मिली खामियां, कडी नाराजगी व्यक्त की

Kapilvastupost

सिद्धार्थनगर 24 नवम्बर 2024/जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा ग्राम पंचायत बड़हर घाट, विकास खण्ड बांसी में इंटरलाकिंग सड़क व आर0आर0सी0 सेन्टर का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरानजिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा इंटर लाकिंग सड़क को देखा गया। साइड वाल ठीक नही बन रहा था जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी।

ग्राम पंचायत के आर0आर 0सी सेन्टर को भी देखा गया। आर0आर0सी0 सेन्टर पर तैनात उमेश को 6000 रूप्ये प्रतिमाह मानदेय दिया जाता है किन्तु उमेश द्वारा घर-घर से कूड़ा नही उठाया जाता है।

इसके साथ ही आर0आर0सी0 सेन्टर का गेट भी टूटा हुआ था जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए गांव का कूड़ा एकत्रित कर आर0 आर0सी0 सेन्टर पर लाने का निर्देश दिया।