📅 Published on: November 26, 2024
गुरु जी की कलम से बढ़नी सिद्धार्थ नगर
नेपाल के कपिलवस्तु जिले की पुलिस ने मायादेवी ग्रामीण नगर पालिका से एक युवक को तमंचे और गोली के साथ गिरफ्तार किया है। कपिलवस्तु जिले के पुलिस उपाधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि आईएलए थाने की टीम ने मायादेवी ग्रामीण नगर पालिका वार्ड नं0- 6 डुमरा से उसी वार्ड के बदसुदवा निवासी 21 वर्षीय सद्दाम हुसैन फकीर को गिरफ्तार कर लिया।
गुप्त सूचना के आधार पर बताया जाता है कि वह एक मोटरसाइकिल चोरी करने की फिराक में था। पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके कमर में छिपा हुआ 4.5 मिमी कैलिबर का खतरनाक खिलौना एयर पिस्तौल, एक पिस्तौल, 43 छर्रे आदि बरामद किया है। एक मोबाइल फोन और एक सिम कार्ड भी मिला।
जिला पुलिस कार्यालय के प्रवक्ता कपिलवस्तु पुलिस उपाधीक्षक मोहनमणि अधिकारी ने बताया कि हिरासत में लिए गए फकीर से हथियार और गोला-बारूद से सम्बन्धित अपराध के मामले में आगे की जांच की जा रही है।