dumariyaganj – डॉ इरफ़ान को आज किया गया सुपुर्दे ख़ाक , अपूर्णीय क्षति हुई – विधायक सैय्यदा खातून

डुमरियागंज: काइंड हॉस्पिटल के प्रोपराइटर डॉ. इरफान का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

kapilvastupost

डुमरियागंज तहसील मुख्यालय स्थित काइंड हॉस्पिटल के प्रोपराइटर डॉ. इरफान का शव सोमवार शाम हॉस्पिटल परिसर में फंदे से लटका मिला। घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

सोमवार शाम लगभग सात बजे हॉस्पिटल के कर्मचारियों ने डॉक्टर इरफान का शव फंदे से लटकता देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। डॉक्टर इरफान पिछले कई वर्षों से हॉस्पिटल का संचालन कर रहे थे और क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित चिकित्सक के रूप में जाने जाते थे |

सूत्रों के अनुसार पुलिस ने मौके से कुछ दस्तावेज और मोबाइल फोन से भी कॉल लोग डाटा बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है।

वहीं क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज ने कहा, “हम हर एंगल से मामले की जांच कर रहे हैं। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।”

डॉ इरफ़ान की मौत पर चर्चा है कि वह पिछले कुछ दिनों से तनाव में थे, लेकिन उन्होंने कभी किसी समस्या का जिक्र नहीं किया। उनके सहयोगियों का कहना है कि वह अपने काम के प्रति समर्पित थे और कभी किसी से दुर्व्यवहार करते नहीं देखे गए।

डुमरियागंज पुलिस संभावित एंगल आत्महत्या का शक: प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।सूत्रों के अनुसार, डॉ. इरफान पर कुछ आर्थिक दायित्व थे। यह भी जांच का एक महत्वपूर्ण पहलू हो सकता है।पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं यह मामला किसी व्यक्तिगत दुश्मनी या हत्या का तो नहीं है। डॉक्टरों के बीच पेशेवर प्रतिस्पर्धा के कारण कभी-कभी विवाद पैदा हो सकते हैं। इसे भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

घटना के बाद स्थानीय लोग और मरीज सदमे में हैं। हॉस्पिटल में डॉक्टर के प्रति सम्मान और भरोसे की भावना हमेशा मजबूत रही है। डुमरियागंज पुलिस ने घटना स्थल को सील कर दिया है और फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया है। आसपास के सी सी टी वी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, और डॉक्टर इरफान के कॉल रिकॉर्ड्स की भी जांच की जा रही है।

डॉ. इरफान की मौत से पूरे क्षेत्र में गम और सवालों का माहौल है। उनकी मौत का कारण चाहे जो भी हो, यह घटना समाज के हर व्यक्ति को झकझोर कर रख दिया है| डॉ इरफ़ान कि मौत पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि विधायक सैय्यदा खातून , नगर पंचायत अध्यक्ष अतिकुर्रह्मन  ,सद्दाम  खान सहित लोगों ने खिराजे अकीदत पेश किया | डॉ इरफ़ान को उनके पैत्रिक गाँव ज़िम्दी के कब्रिस्तान में सुपुर्दे ख़ाक किया गया |