मुख्य विकास अधिकारी ने राजकीय धान क्रय केन्द्र का किया निरीक्षण

kapilvastupost 

सिद्धार्थनगर आज दिनांक 26.11.2024 को मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार द्वारा राजकीय धान क्रय केन्द्र, बी पैक्स खखरा खुर्द तहसील नौगढ़, वि0ख0-लोटन का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय उमेश चन्द कुमार, सचिव उपस्थित थे l

निरीक्षण के समय पाया गया कि भवन में फर्श एवं प्लास्टर की मरम्मत कार्य क्षेत्र पंचायत द्वारा कराय जा रहा है l गोदाम पर रेट लिस्ट लगा पाया गया l सचिव द्वारा बताया कि अब तक 4000 कुंतल लक्ष्य के सापेक्ष 26 कुन्तल क्रय किया गया l

कम खरीद में सम्बन्ध में बताया गया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र होने के कारण कम क्रय किया गया है l केन्द्र पर कुल 250 बोरा उपलब्ध है l सचिव को निर्देशित किया गया कि क्रय के सम्बन्ध में किसान से सम्पर्क करें l

इलेक्ट्रिक कांटा एवं नमी मापन यंत्र संचालित पाया गया l खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि निमार्ण कार्य गुणवत्ता पूर्ण ढंग से करना सुनिश्चित करें l