siddhartha nagar – संविधान सरकार और नागरिकों के अधिकारों, कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को स्पष्ट करता है – काजी सुहैल अहमद

संविधान किसी भी देश का सर्वोच्च कानूनी दस्तावेज है। यह एक ऐसा ढांचा प्रदान करता है, जो सरकार और नागरिकों के अधिकारों, कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को स्पष्ट करता है संविधान सुनिश्चित करता है कि देश में सभी नागरिकों और संस्थाओं पर कानून का समान रूप से पालन हो। यह “कानून के समक्ष समानता” की गारंटी देता है। इसलिय संविधान का रहना बचाना आवश्यक है |

kapilvastupost 

सिद्धार्थनगर इटवा 26 नवम्बर / संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस पार्टी द्वारा आज़ इटवा नगर में संविधान दिवस मनाया। इस अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित सभी कांग्रेस जनों को कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने संविधान का पालन करने एवं संविधान की सुरक्षा के लिए सदैव तैयार रहने की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने उपस्थित कांग्रेस जनों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे देश भारत के लिए आज का दिन बेहद खास है आज ही के दिन हमारे देश ने संविधान को अपनाया था। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी के नेतृत्व में हमारा संविधान बना जिसके बाद इसे आज़ तक सर्वोपरि माना जाता है। आज़ हम सब यह प्रतिज्ञा करें कि हम सदैव संविधान का पालन करेंगे एवं संविधान की रक्षा करेंगे।

पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी ने कहा कि डॉ भीमराव अम्बेडकर जी ने कांग्रेस पार्टी के साथ मिलकर संविधान को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, यह सुनिश्चित किया कि यह न्याय, समानता और बंधुत्व का प्रतीक है । केन्द्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारों ने तब से हमारे लोकतंत्र की मजबूत नींव रखी है।

इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज चतुर्वेदी, जिला महासचिव सतीश त्रिपाठी, अल्पसंख्यक अध्यक्ष नजरे आलम, रियाज़ मनिहार, शमशाद अहमद, प्रहलाद गिरि, नफीस चौधरी, मुकेश चौबे, अकबर अली, वलीऊल्लाह हाशमी, तिलक राम चौहान, अनीस मियां आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।