सिद्धार्थ नगर – जिलाधिकारी ने नगर पालिका बांसी का किया निरीक्षण

kapilvastupost 

सिद्धार्थनगर 03 दिसम्बर 2024/जिलाधिकारी डॉ राजागणपति आर0 द्वारा वार्ड प्रताप नगर, नगर पालिका परिषद बांसी का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डॉ राजागणपति आर0 साफ-सफाई व्यवस्था ठीक कराने का निर्देश दिया गया। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बांसी ने अवगत कराया कि प्रताप नगर वार्ड की सीसीरोड एवं नाली शासन से पास हो गया है।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि नियमानुसार टेण्डर प्रक्रिया पूर्ण कर शीघ्र ही कार्य प्रारम्भ करके गुणवत्तापूर्ण एवं समय से पूर्ण कराने का निर्देश दिया। जिससे आगामी बारिश में जल जमाव न हो।