सिद्धार्थ नगर – प्रधान व साथियों को मरने पीटने के मामले में एसपी ने तत्काल प्रभाव से दो पुलिसकर्मी को किया पुलिस लाइन्स स्थानान्तरित

सरताज आलम

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर सुश्री प्राची सिंह के आदेश के क्रम में तत्काल प्रभाव से दो पुलिसकर्मी को थाना बांसी से पुलिस लाइन्स स्थानान्तरित किया है। आपको बता दें कि मु.आ.ना.पु. अदनान शेख एवं आ.ना.पु. सत्यवेदी सिंह को जनहित में थाना बांसी से पुलिस लाइन्स स्थानान्तरित किया गया।

ज्ञातव्य हो कि बीते दिन ग्राम पंचायत निहलवा के प्रधान और उसी ग्राम पंचायत के एक व्यक्ति के बीच मार-पीट हुई थी। पुलिस द्वारा जाहिद अली को थाने ले जाते समय तहसील परिसर बांसी में प्रधान व अन्य द्वारा जाहिद अली को लात व घूँसों से मारा था।

जबाबी कार्यवाही करते हुए मु.आ.ना.पु. अदनान शेख एवं आ.ना.पु. सत्यवेदी सिंह द्वारा निहलवा प्रधान व अन्य को लात व थप्पड़ से मारने लगे थे। जिस पर प्रधान व प्रधान व अन्य पर मु.अ.सं. 0240 धारा 115(2), 352, 351(3) BNS दर्ज कर दिया गया।

वहीं एक सप्ताह बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा वायरल विडियो को संज्ञान में लेकर सिंघम अंदाज वाले दो पुलिसकर्मी को तत्काल थाना बांसी से पुलिस लाइन्स सिद्वार्थनगर स्थानान्तरित किया है।