सिद्धार्थ नगर – मानकों को दर किनार कर धड़ल्ले से चला रहें हैं ईट भट्ठा

सरताज आलम

जनपद सिद्धार्थनगर में अवैध रूप से ईट भट्ठा संचालित हो रहा है। ईट भट्ठा माफिया सभी मानकों को दर किनार करके धड़ल्ले से ईट भट्ठा चला रहा है। उत्तर-प्रदेश प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड द्वारा तत्काल प्रभाव से रॉयल ट्रेडर्स ईट भट्ठा तिलकहना-हरिदासपुर को बन्द करने का आदेश है, लेकिन उसके बाद जिले के अधिकारियों के संरक्षण में ईंट भट्ठा संचालित हो रहा है।

जिलाधिकारी डॉ0 राजा गणपति आर0 ने कहा था कि कार्यवाही होगी। रॉयल ट्रेडर्स, तिलकहना में अवैध रूप से ईंट भट्ठा चल रहा है। ईट भट्ठा संचालन के लिए प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड का कोई प्रमाण पत्र नहीं है, उसके बाद भी धड़ल्ले से संचालन हो रहा है।

सिद्धार्थनगर के वातावरण को ईट भट्ठा माफिया दूषित कर रहे हैं। सिद्धार्थनगर के नौगढ तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा तिलकहना-हरिदासपूर में ईंट भट्ठा चल रहा है।