सिद्धार्थ नगर – कार और रिक्सा की टक्कर में रिक्सा चालक की मौत

Kapilvastupost

सिद्धार्थनगर बिस्कोहर जनपद बलरामपुर के गौरा थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव निवासी संदीप शुक्ला (25) पुत्र अनिका शुक्ला त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बिस्कोहर में ई-रिक्शा चलाता था।

मंगलवार की दोपहर तीन बजे के करीब इटवा – बिस्कोहर मार्ग पर स्थित कोहडोरा से देशी शराब लेकर बिस्कोहर जा रहा था । जैसे ही वह दोपेड़वा के पास पहुंचा कि गाड़ी धुलवाने के लिए मोड रही एक कार से जा टकराया ।

टक्कर से ई रिक्शा पलट गई और संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए उसे सीएचसी इटवा भिजवाया।

जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत लाया बताया गया। इस संबंध में एसओ विजय शंकर सिंह ने बताया कि उसे सीएचसी इटवा भिजवाया गया है।