📅 Published on: December 10, 2024
बस अड्डे की मांग तथा पूर्व संचालित बसों को पुनः चलाने के लिए कहा
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने परिवहन मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार दयाशंकर सिंह से मुलाकात करके विधानसभा क्षेत्र के लिए विभिन्न मांगों के संदर्भ में पत्र सौंपा।
विधायक ने पत्र के माध्यम से बताया कि शोहरतगढ़ तहसील मुख्यालय से बस से यात्रा करने हेतु हजारों की संख्या में यात्री हैं जो प्राय: मजबूरन डग्गामार बसों टैक्सी तथा प्राइवेट साधनों से कष्ट सहकर यात्रा करते हैं। कई वर्षों से यहां पर एक बस अड्डे के निर्माण के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है जबकि विभिन्न समय पर इसकी मांग उठाई जा रही है लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हो पाया है।
जिसके लिए शोहरतगढ़ में एक ऐसे आधुनिक बस अड्डे के निर्माण के संदर्भ में यथोचित कदम उठाते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आदेशित करने की कृपा करें जो कि वर्तमान में समस्त आधुनिक मानकों से परिपूर्ण हो , साथ ही साथ पूर्व में यहां से गुजरने वाले समस्त बसों को जो संबंधित अधिकारियों की लापरवाही से बंद हो गई हैं उसे पुनः चलने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करें।
इस संबंध में विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा ने बताया कि परिवहन मंत्री ने सारी मांगों को संज्ञान में लेते हुए जल्द से जल्द कार्य शुरू करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दे दिए हैं तथा पूर्व में संचालित बसों को पुनः समय अनुसार चलने का भी आश्वासन दिया है।