📅 Published on: December 10, 2024
Kapilvastupost
विकास खंड बढ़नी अंतर्गत ग्राम भावपुर उर्फ गुलरी में मंगलवार सुबह लगभग ग्यारा बजे गाव में एक घर में आग लग जाने से अफरा तफरी मच गयी आग के काले बड़े घेरों ने दूर दराज के गांव को अपनी ओर ध्यान खींचा।
आग के काले बादल देख और गांव में शोर सुनकर बहुत सारे लोग इकट्ठा होकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे।
लोगों का सामूहिक प्रयास रंग लाया और करीब घंटे भर बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।
गांव के ही युवा सामाजिक कार्यकर्ता महेश यादव ने बताया कि उनके घर के बगल में घनश्याम विश्वकर्मा का मकान है शॉर्ट सर्किट के कारण घर में आग लग गया जिससे उनके पड़ोसी के फ्रिज़, कूलर अलमारी में रखे कपड़े और कागजात आदि जल गए जिससे उन्हें लाखों का नुक्सान हुआ है।
युवा नेता महेश यादव के अनुसार आग उस समय लगी जब घनश्याम के घर कोई नहीं था उनकी बहु घर से किसी काम से अपने बच्चे को लेकर गयी हुई थी घर के लोग खेती किसानी में लगे हुए थे। जिस कारण किसी तरह की अनहोनी नही हो पाई।