सिद्धार्थ नगर – विकास खंड में फर्जी हाजिरी व फोटो से फोटो बनाने का काम जोरो पर

सरताज आलम

सिद्वार्थनगर।

मनरेगा योजना का फर्जी हाजिरी का बोलबाला है।
जिले के विकास खण्ड खुनियांव में फर्जी हाजिरी व फोटो से फोटो बनाने का काम जोरो पर है।

आपको बता दें कि ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव फर्जी हाजिरी के नाम पर मलाई काट रहे हैं। मनरेगा योजना में कुबेर का खजाना खुला है।

खुनियांव ब्लॉक कई ग्राम पंचायतों में फर्जी हाजिरी व फोटो से फोटो बनाकर ग्राम पंचायतों में कार्य योजना पर फर्जी हाजिरी लगा रहे हैं। वहीं खुनियांव ब्लाक अन्तर्गत ग्राम पंचायत गिरधरपुर में 116 श्रमिक, गोरया में 48 श्रमिक, गुलरिहा में 30 श्रमिक, हरैया में 89 श्रमिक, होरिलापुर में 32 श्रमिक, मनादेई में 107 श्रमिक, नवेल में 97 श्रमिक एवं पकडी नन्दलाल में 90 श्रमिक सहित तमाम ग्राम पंचायतों में फर्जी हाजिरी व फोटो से फोटो बनाने का काम जोरो पर है।