📅 Published on: December 11, 2024
सरताज आलम
सिद्वार्थनगर।
मुख्यालय स्थिति स्पोर्ट्स स्टेडियम मे प्रान्तीय रक्षक दल का 76वां स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ युवाकल्याण अधिकारी विनय प्रताप राव के देख-रेख मे मनाया गया।
जिसमें पीआरडी जवानों ने 6 दिवसीय रिहलसल परेड कर 11 दिसम्बर को स्पोर्ट्स स्टेडियम मे स्थापना दिवस मनाया।
मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी जयेंन्द्र कुमार ने जवानों के ऋतिक परेड की सलामी द्वारा पीआरडी जवानों की सराहना करते हुए कहा कि पीआरडी जवान हर आपदा काल सहित पुलिस के साथ कन्धा से कन्धा मिलाकर ट्रैफिक ड्यूटी, थानों के साथ सुरक्षा ड्यूटी सहित तमाम प्रतिष्ठानों मे सुरक्षा का कार्य करते है।
जिससे प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनती है। एक तरह से पीआरडी जवान हर चौकी चौराहों पर नजर आती है, जिनकी जितनी भी सराहना की जायें कम है।
वहीं जिला युवा कल्याण अधिकारी ने सम्बोधित करते हुए जवानों को इसी तरह अनुशासन बनाये रखने, ड्यूटी पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की बात कही गयीं।
संचालक अरुण कुमार प्रजापति ने पीआरडी जवानों कोप्रोत्साहित करते हुए कहा कि निश्चित तौर पर जवान अपने कर्तव्यों का हर प्रकार से निर्वहन करने में कोई कमी नही करते है।
वही ज़ब से भाजपा की सरकार आयीं है, तबसे पीआरडी जवानों का उत्थान हुआ है और इनके वर्दी मे झलक देखने को मिलती है। इनके पलायन में काफ़ी कमी आयीं है, यह भी कहां की PRD जवान बेहद कम दैनिक मजदूरी 395 रुपए में सेवा देते है, जो चिन्ता का विषय है।
ज़ब पुलिस के समान सेवा देते है तो इनके सम्मान के एवज में मजदूरी मिलना स्वाभाविक है। यह उम्मीद है कि इनके भविष्य पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जरूर ध्यान देगी और इनके अल्प मानदेय को बढ़ाकर पीआरडी जवानों का सम्मान करेगी।
टोली कमान की बात करें तो क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी बलवन्त यादव द्वारा बड़े ही लगन से जवानों को उत्साहपूर्वक परेड में पिरोने का कार्य किया गया और ऋतिक परेड को सकुशल सम्पन्न कराने मे बड़ी जिम्मेदारी निभायीं है।
वहीं क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रौशनी श्रीवास्तव, लक्ष्मी वर्मा द्वारा परेड में महिला टोली को बेहतरीन प्रदर्शन मे आगे रखा गया। प्लाटून लीडर बृजेश दूबे, दयाशंकर मौर्या, गुलाम हुसैन, सुषमा द्वारा अपने-अपने प्लाटून को बेहतर प्रदर्शन के लिए कमान संभालते हुए परेड को अन्तिम अन्जाम तक पहुंचाया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री फतेह बहादुर सिंह, अजय उपाध्याय, अधिवक्ता शेषमणि प्रजापति, सोनू पाण्डेय, अधिवक्ता मुलायम यादव आदि लोग मौजूद रहें।