📅 Published on: December 11, 2024
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक निवर्तमान जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद की अध्यक्षता में बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित की गई। इसमें कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष केशवचंद यादव, प्रदेश सचिव नादिर सलाम, जिला प्रभारी अनिल भारती और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने संगठन को मजबूत करने के लिए रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया।
जिलाध्यक्ष काजी सुहेल ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए हमें इसकी जड़ों तक पहुंचने की आवश्यकता है। कार्यकर्ताओं को हर बूथ पर सक्रिय होकर जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देने और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया।
जिला महासचिव सतीश चंद्र त्रिपाठी ने संगठन को गांव-गांव तक सक्रिय करने की जरूरत पर जोर दिया। दीपक यदुवंशी, पूर्व सांसद मोहम्मद मुकीम, किरन शुक्ला और रंजना मिश्रा जैसे नेताओं ने संगठन को नए सिरे से खड़ा करने की अपील की। बैठक का संचालन सादिक अली ने किया।
यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज चतुर्वेदी ने कहा,युवा कांग्रेस का भविष्य हैं, और उनकी भागीदारी से ही संगठन को नई ऊर्जा मिल सकती है। कार्यकर्ताओं को अगर समय पर सहयोग और संसाधन मिलें, तो वे बेहतर काम कर सकते हैं। युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने के लिए बूथ स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने की आवश्यकता है। युवाओं की भागीदारी से कांग्रेस न केवल मजबूत होगी, बल्कि इसे नई दिशा भी मिलेगी। हम सबको मिलकर संगठन को ऊंचाई पर पहुंचाने का संकल्प लेना होगा।
मुख्यातिथि सत्यनारायण पटेल ने कहा कि हर कांग्रेसी साथी को एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मजबूती से लड़ने और कांग्रेस को राष्ट्रीय स्तर पर सशक्त बनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश को आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी, और अब हमें वर्तमान सरकारों की नीतियों के खिलाफ संघर्ष करने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में निवर्तमान जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद, राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष केशवचंद यादव, प्रदेश सचिव नादिर सलाम, जिला प्रभारी अनिल भारती, जिला महासचिव सतीश चंद्र त्रिपाठी, महिला जिलाध्यक्ष किरन शुक्ला, वरिष्ठ नेता दीपक यदुवंशी, पूर्व सांसद मोहम्मद मुकीम, वरिष्ठ नेत्री रंजना मिश्रा, ज्योतिभा पाण्डेय, देवेंद्र कुमार (गुड्डू), जिला उपाध्यक्ष राम चंद्र पांडेय, ब्लॉक अध्यक्ष राजन श्रीवास्तव, जिला कार्यकारिणी सदस्य रियाज अहमद, बढ़नी ब्लॉक अध्यक्ष इश्तियाक चौधरी, जिला कार्यकारिणी सदस्य अनिल सिंह (अन्नू), जिला उपाध्यक्ष गालिब बिसेन, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज चतुर्वेदी, जिला महासचिव अभिनव राय, संगठन सचिव मुनीश ज्ञानी, ब्लॉक प्रमुख शाहिद प्रधान, युवा नेता आशुतोष मिश्रा, वरिष्ठ नेता नंदकिशोर शुक्ल, संगठन सचिव आसिफ मसूद और अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।