एसपी प्राची सिंह का तबादला: विधायक विनय वर्मा से विवाद के बीच सुर्खियों में रही है हालिया विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है उनका तबादला

जनपद की एसपी प्राची सिंह का अचानक हुआ तबादला चर्चा का विषय बन गया है। उनके स्थानांतरण को विधायक विनय वर्मा के साथ हालिया विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। स्थानीय नागरिकों और राजनीतिक हलकों में इसे कानून व्यवस्था के मुद्दे पर उठे तनाव का परिणाम माना जा रहा है।

विधायक और एसपी के बीच विवाद

सूत्रों के मुताबिक, एसपी प्राची सिंह और विधायक विनय वर्मा के बीच कानून व्यवस्था को लेकर कई बार मतभेद सामने आए। विधायक ने सार्वजनिक रूप से प्राची सिंह की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे और उन्हें “जनता की समस्याओं की अनदेखी” करने का आरोप लगाया था। वहीं, एसपी ने विधायक के दखल को पुलिस के कामकाज में बाधा के रूप में देखा।

तबादले पर सवाल भी और ख़ुशी भी 

प्राची सिंह के तबादले के बाद, यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या यह निर्णय प्रशासनिक था या राजनीतिक दबाव का परिणाम। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने प्राची सिंह के तब्दले पर ख़ुशी भी दिखाई |

विधायक विनय वर्मा का बयान

विधायक विनय वर्मा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा, “मैंने हमेशा जनता की समस्याओं को प्रमुखता दी है। यदि किसी अधिकारी की कार्यशैली जनता के हितों के खिलाफ है, तो सवाल उठाना मेरा अधिकार है। तबादला प्रशासन का फैसला है और इसे राजनीतिक रंग देना गलत है।”

स्थानीय प्रतिक्रिया

तबादले को लेकर जनता में मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कुछ लोग इसे राजनीतिक दबाव का नतीजा मानते हैं, जबकि अन्य का कहना है कि एसपी और विधायक के बीच विवाद ने प्रशासनिक कामकाज को प्रभावित किया। कानून व्यवस्था बनाये रखने में विफल रही है |

सिद्धार्थनगर समेत कई जिलों के पुलिस अधीक्षक का तबादला, डॉ. अभिषेक महाजन होंगे जिले के नए कप्तान..!

लखनऊ के अपर पुलिस महानिदेशक (लॉ एंड ऑर्डर) के कार्यालय से सूत्रों के अनुसार यूपी के कई जिलों के पुलिस अधीक्षक/IPS के कार्य क्षेत्र में बड़े बदलाव किए गए हैं जिनमें सिद्धार्थनगर, जौनपुर, अमेठी, बलिया, हाथरस, बहराइच समेत कई जिलों के पुलिस कप्तान को नई जगह तैनाती मिली है।

मिली जानकारी के मुताबिक सिद्धार्थनगर जिले में कार्यरत सुश्री प्राची सिंह को 32 वाहिनी पीएसी लखनऊ का सेना नायक का पदभार दिया गया है। वहीं डीजीपी कार्यालय में संबंध डॉ अभिषेक महाजन को प्रतिनियुक्ति पर सिद्धार्थनगर जिले का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

सूत्रों के अनुसार डॉ अभिषेक महाजन 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं जो जम्मू कश्मीर में कार्यरत थे और पिछले कुछ समय से प्रतिनियुक्ति के आधार पर लखनऊ पुलिस कार्यालय से संबद्ध थे।