पड़ोसी मित्र राष्ट्र नेपाल के  कृष्णनगर गा वि स , के  पूर्व अध्यक्ष अभय प्रताप शाह उर्फ़ छोटे बब्बु  पंचतव में विलीन

गुरु जी की कलम से / बढ़नी

पड़ोसी मित्र राष्ट्र नेपाल के  कृष्णनगर गा वि स , के  पूर्व अध्यक्ष अभय प्रताप शाह उर्फ़ छोटे बब्बु  पंचतव में विलीन हो गये। आज सोमवार को कृष्णा नगर के समीप। सूरही नदी पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

 बताया जाता है की इधर वो लगातार बीमाऱ चल रहे थे।रविवार को 67 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। अंतिम संस्कार में क्षेत्र के व्यापारी,समाजसेवी, विभिन्न सियासी दलों के नेताओं ने शामिल होकर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक में कस्बे की दुकाने बंद रहीं,और स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया।

उनके निधन से सीमावर्ती क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। श्री शाह नब्बे के दशक में कृष्णा नगर ग वि स के प्रधान थे। । वो बहुत ही सरल स्वाभाव के और मृदु भाषी थे। वो ग वि स के आखिरी प्रधान थे उसके  बाद  माओवादी आंदोलन नेपाल में शुरु हो गया और करीब डेढ़ दशक से भी ज़्यादा समय तक स्थानीय चुनाव नहीं हुए।

नया संविधान बनने और गणतंत्र की स्थापना के बाद कृष्णा नगर को नगर पालिका का दर्जा मिल गया फिल वक़्त उनके ही परिवार के युवा और तेज़ तर्रार नेता रजत प्रताप शाह  मेयर है ।

नेपाल के राजनैतिक इतिहास की उन्हें गहरी समझ थी।मीडिया कर्मी दशकों पूर्व नेपाल से संबंधित ख़बरों के लिए उनसे अनिवार्य रूप से सम्पर्क करते थे।

उनके निधन पर सांसद मंगल प्रसाद गुप्ता,पूर्व सांसद अभिषेक प्रताप शाह, सांसद सेराज फारूकी,शैलेश प्रताप शाह,  मुस्लिम आयोग के सदस्य मिर्ज़ा अरशद बेग, नपा सिद्धार्थनगर के पूर्व चैयरमेन मो जमील सिद्दीकी, मेयर राजत प्रताप शाह, युवा नेता मिर्ज़ा राशिद बेग, मु इब्राहिम ,निज़ाम अहमद, राहुल मोदनवाल ,के के गुप्ता,उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष रितेश शर्मा, किफायतुल्लाह खान,शाकिर अली ,इस्लाम खान, इंतखाब अली खान,संजीव त्रिपाठी , सन्दीप अग्रवाल,संजय गुप्ता  आदि ने गहरी संवेदना व्यक्ति की है |