📅 Published on: January 8, 2025
गुरु जी की कलम से
बढ़नी ब्लॉक के रूमनदेई में आयोजित रुमनदेई प्रीमियर लीग फाइनल मुकाबल दुधवनिया बुजुर्ग व गोल्हौरा टीम के बीच हुआ। दुधवनिया बुजुर्ग की टीम ने प्रीमियर लीग ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाया।
रूमनदेई में खेले जा रहे रुमनदेई प्रीमियर लीग आयोजन को लेकर क्षेत्र के खेल प्रेमियों में काफ़ी उत्साह रहा। दुधवनिया बुजुर्ग ने फाइनल मुकाबले में निर्धारित 10 ओवर में 92 रन बनाकर 93 रनों का लक्ष्य विपक्ष टीम के सामने रखा।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोल्हौरा की टीम ने 9.4 ओवर में 84 रन बनाकर सिमट गयी। आयोजन समिति द्वारा विजेता व उप विजेता टीम को ट्राफी के साथ पुरस्कार दिया गया।
दुधवनिया बुजुर्ग टीम के होनहार खिलाड़ी राशिद खान को मैंन ऑफ द सीरीज, मैन ऑफ द मैच, बेस्ट बालर का पुरस्कार दिया गया। जबकि बेस्ट बैट्समैन का अवॉर्ड विशाल के नाम रहा।
इस दौरान रूमनदेई प्रीमियर लीग आयोजक रियाज अहमद, वसीम अकरम, नबील अहमद, शाहिद अनवर, बब्बू , अशरफुल हक़, अमजद ,हाफ़िज़ एजाज़ अहमद, आकिब आदि मौजूद रहे।