थाना कठेला पुलिस फोर्स और SSB की सयुंक्त टीम ने किया फ्लैग मार्च
📅 Published on: April 6, 2022
एस खान
डॉ. यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेशा अनुसार,
कठेला समय माता के थानाध्यक्ष सौदागर राय की उपस्थिति में थाना कठेला पुलिस बल व SSB की संयुक्त टीम द्वारा थाना कठेला समय माता जनपद सिद्धार्थनगर क्षेत्र के अंतर्गत फ्लैग मार्च कर आगामी विधान परिषद चुनाव-2022 को दृष्टिगत रखते हुए थाना कठेला जनपद सिद्धार्थनगर के संवेदनशील क्षेत्रों में आज दिनाँक 4.4.2022 को एरिया डोमिनेशन करते हुए फ्लैग मार्च किया गया।
आम जनमानस में सुरक्षा का कराया गया एवं शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव एवं त्यौहार सकुशल सम्पन्न कराने का संदेश दिया गया!साथ ही चुनाव, त्योहार आदि किसी भी समस्या को तत्काल सूचना देने की बात कही!इस दौरान, थाना अध्यक्ष सौदागर राय, SI, S. N सिंह, कांस्टेबल पप्पू यादव, अर्जुन, हेड कांस्टेबल वरुण, राजेंद्र आदि समस्त सक्रिय पुलिस टीम उपस्थित रही!


