ग्राम पंचायत सिंहोरवा में लगा चौपाल, गाँव की समस्या गाँव में समाधान

एडीओ पंचायत रामविलास के अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

Kapilvastupost

बढ़नी – विकास खण्ड बढ़नी क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत सिंहोरवा में शुक्रवार को “गाँव की समस्या गाँव में समाधान” करने हेतु ग्राम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें ग्राम पंचायत में कार्यक्रम की अध्यक्षता एडीओ पंचायत राम बिलास ने करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

चौपाल कार्यक्रम में मुख्य रूप से अटल पेंशन योजना,राशनकार्ड, वृद्धावस्था, विधवा पेंशन व दिव्यांग पेंशन, आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास योजना, मनरेगा योजना, किसान सम्मान निधि, व्यक्तिगत शौचालय व युवाओं को रोजगार से जोड़ने आदि विविध योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

इस दौरान आयुष्मान कार्ड व परिवार कार्ड बनाये जाने पर जोर देते हुए शासन द्वारा चलायी जा रही गरीब कल्याण व अन्य लाभकारी योजनाओं के बारें में जानकारी देते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया गया है।

इस दौरान ग्राम पंचायत चौपाल कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंचायत सचिव शकील अहमद, ग्राम प्रधान प्रमिला देवी, रोजगार सेवक ध्रुपाल , पंचायत सहायक श्रीमती कंचनलता , आशा , आंगनबाड़ी कार्यकत्री , कोटेदार , सफाई कर्मी सहित तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे।