प्रधान कप क्रिकेट टूर्नामेंट में दुधवनिया व महमूदवा ग्रांट ने अपने-अपने मैच जीतकर सेमी फाइनल में किया प्रवेश

बढ़नी ब्लाक के झिंगहा में आयोजित प्रधान कप क्रिकेट प्रतियोगिता में दुधवनिया व महमूदवा ग्रांट ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में जगह बनाया।

kapilvastupost

शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने बढ़नी ब्लाक के झिंगहा में आयोजित प्रधान कप क्रिकेट प्रतियोगिता मैच का उद्घाटन किया।पहला मैच दुधवनिया व परसा दीवान के बीच आठ-आठ ओवरों का खेला गया। जिसमें टास जीतकर परसा दीवान ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दुधवनिया ने आठ ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 94 रन बनाया।

जबाब में परसा दीवान की टीम ने आठ ओवरों में छः विकेट के नुकसान पर मात्र 46 रन ही बनाया और दुधवनिया ने मैच को 48 रन से जीता।

दूसरा मैच औदही कलां व महमूदवा ग्रांट के बीच खेला गया। जिसमें टास हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए महमूदवा ग्रांट ने आठ ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 46 रन बनाया।

जबाब में औदही की टीम आठ ओवर में सात विकेट के नुकसान पर मात्र 40 रन ही बना पाई और महमूदवा ग्रांट ने छः रन से मैच जीत लिया।

इस दौरान शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करने के बाद कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए।खेल ही सामाजिक समरसता स्थापित करने का सबसे बढ़िया साधन है।

उन्होंने कहा कि उन्होंने मधवापुर में ग्रामीण स्टेडियम स्वीकृत करवाया है और वह बन भी रहा है। इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष व प्रधान लालू यादव,दिलीप यादव,रामदास मौर्य,प्रदीप कमलापुरी ,अजय वरुण,अशोक पासवान,इबरार अहमद,गोलू श्रीवास्तव,गौरव श्रीवास्तव, इसरार,करीम आदि मौजूद रहे।