📅 Published on: January 24, 2025
Amir Rizvi
-जिला सिद्धार्थ नगर के डुमरियागंज थाना क्षेत्र में फ्लैग पोल लगने के दौरान पोल के गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक आदमी घायल हो गया।
आपको बताते चलें कि आने वाले गणतंत्र दिवस में ध्वजारोहण के लिए थाना डुमरियागंज के सोनहटी में एक हाई मास्ट फ्लैग पोल लगाया जा रहा था।
पोल लगाते वक्त काम में लगे हाइड्रा के उलटने से पोल गिर पड़ा जिस की चपेट में एक राहगीर और एक दुकान वाला आकर घायल हो गए।
लोगों ने दोनो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवां पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने 40 वर्षीय श्यामलाल उर्फ चिंकू निवासी लोहरौली को मृत्यु घोषित कर दिया और दूसरे दो व्यक्ति की हालत चिंताजनक देखते हुए बस्ती जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बाईट,,,डॉक्टर प्रिंस विश्वाश।