📅 Published on: January 25, 2025
Kapilvastupost
सिद्धार्थ नगर जनपद के चिल्हिया थाने के आमा गांव में छोटे भाई ने अपने मझले भाई का गला काट डाला। गला रेतने के बाद छोटे भाई और अभियुक्त जितेन्द्र ने भाई की लाश को छुपाने की कोशिश भी की। मगर बात खुल जाने से वह गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी छायी हुई है।
बताते है कि चिल्हिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बर्डपुर नंबर-12 टोला आमा गांव में नशे की हालत में भाई ने छोटे भाई से झगड़ा किया, तो छोटे भाई ने अपने सगे मंझले भाई को धारदार हथियार से गला रेतकर मार डाला। यह वारदात बुधवार देर रात की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई में शुरू
कर दी। गुरूवार को पुलिस ने आरोपित भाई जितेंद्र प्रसाद (22) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि पहले शव छिपाने की कोशिश की गई, लेकिन जब पुलिस जान गई तो कार्रवाई आगे बढी ।
इस संबंध में एसओ चिल्हिया दुर्गा प्रसाद ने बताया कि हत्या के आरोपित जितेंद्र प्रसाद पुत्र जगलाल को बृहस्पतिवार को बसालतपुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से धारदार हथियार बांका और अभियुक्त का खून से लथपथ कपडा बरामद हुआ है।
उसके बाद आरोपित के विरुद्ध कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया।