📅 Published on: February 8, 2025
पिछले कई महीनों से सुर्खियों में बना हुआ है थाना क्षेत्र में लगातार हो रही वारदातों से आम जनमानस त्रस्त है।
Akhilesh kumar singh
चिल्हिया थाना क्षेत्र में गुरूवार रात एक हार्डवेयर दुकानदार से लूट की वारदात सामने आई है। थाना चिल्हिया क्षेत्र के बेलवा महादेवा गांव के रहने वाले अजय कुमार रावत गुरुवार रात करौंदा साहा से अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे।
इस दौरान ससना गांव के पास रास्ते में बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोका और उनसे सोने की चेन व दुकान की बिक्री से मिले नकद चालीस हजार को लूट लिया।
पीड़ित ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस के यूपी-112 पर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे गए।
वारदात के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच दूसरे दिन भी कर रही है। वह जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।
घटना की सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने घटनास्थल के आसपास के इलाकों में भी पुलिस द्वारा गहन जांच की जा रही है जिससे कुछ सुराग मिल सके।