सिद्धार्थ नगर – डुमरियागंज सांसद द्वारा कम्बल वितरण

Kapilvastupost

सिद्धार्थनगर इटवा विधानसभा के करहियां पुल में निःशुल्क कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल रहे सांसद ने लगभग 700 जरूरतमंदों को निःशुल्क कंबल वितरण किया सांसद ने कंबल वितरित करते हुए सरकार की उपलब्धियां को गिनाते हुए मोदी तथा योगी सरकार के नीतियों की प्रशंसा की और कहा कि आज हम मोदी के नेतृत्व में दिल्ली में सरकार बनाने जा रहे हैं ।

जहां लोगों ने सरकार के कार्यों को देखकर प्रचंड जीत दिलाई आज आपका सांसद हर सुख दुख में आपका बेटा बनकर आपके बीच हमेशा उपस्थित रहता है कार्यक्रम का संचालन गिरी श्रीवास्तव ने किया ।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रामकृपाल चौधरी विनोद वर्मा हरि यादव मनोज यादव अतिउल्लाह रामगोपाल नंद गोपाल लव कुश चौधरी राजकुमार हरिशंकर त्रिपाठी मारकंडे पांडे अखंड पाल सहित हजारों की भीड़ उपस्थित रही।