📅 Published on: February 8, 2025
राजस्व कर्मी अधिकतम प्रकरणो को निस्तारण कराकर ही लौटे
आवश्यकता पड़ने पर पुलिस बल के साथ मौके पर जाये
kapilvastupost
सिद्धार्थनगर 08 फरवरी 2025/शासन के मंशा के अनुरूप प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार को सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। आज थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 एवं पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन की उपस्थिति में थाना मोहाना में थाना समाधान दिवस का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस के अवसर पर आने वाले शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा सुना गया। ज्यादातर प्रकरण भूमि विवाद एवं नाली से संबधित था। समस्त राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल को निर्देश दिया कि भूमि विवाद, वरासत, बंटवारा आदि के जो प्रकरण हैं उनका मौके पर जाकर सही ढ़ग से निस्तारण करायें।
किसी को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाये। जिलाधिकारी की उपस्थिति में थाना समाधान दिवस के अवसर पर जो भी प्रकरण प्रस्तुत हुए उसमें से 03 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण करा दिया गया।
इसके साथ ही जिलाधिकारी ने हल्का लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षक को निर्देश दिया कि आज और कल सभी हल्का लेखपाल राजस्व निरीक्षक को साथ लेकर मौके पर जाकर नाली का विवाद, चकमार्ग का विवाद व जमीन बटवारा व अवैध कब्जा/पट्टा प्रकरणो को ग्रामवासियों का बयान लेकर निस्तारण की कार्यवाही सुनिश्चित कराये।
आवश्यकता पड़ने पर पुलिस बल के साथ मौके पर जाये। अधिकतम प्रकरणो को निस्तारण कराकर ही लौटे, प्रकरण लम्बित कदापि न रखा जाये। यदि कोई व्यक्ति सार्वजनिक मार्ग पर अवैध रूप से कब्जा किया है तो उसके विरूद्ध हल्का लेखपाल मुकदमा दर्ज कराये।
जिलाधिकारी ने थाना समाधान दिवस में आये सभी शिकायतकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि आपस में मिलकर रहे। किसी प्रकार का लड़ाई-झगड़ा न करे। जो भी प्रकरण आये है उसका निस्तारण मौके पर जाकर राजस्व के अधिकारी/कर्मचारी करायेंगे।
इस दौरान थानाध्यक्ष मोहाना अनूप कुमार मिश्रा, राजस्व निरीक्षक अब्दुल गफ्फार, अब्दुल कय्यूम, यशोदानन्द मिश्रा, श्याम नारायण, लेखपाल रणधीर राणा, अवनीश त्रिपाठी, ज्योति सिंह, सुभाष, अखिलेश त्रिपाठी व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।