📅 Published on: March 25, 2025
गुरू जी की कलम से
बढ़नी सिद्धार्थनगर लोहियानगर निवासी 30 वर्षीय दुर्गा प्रसाद गौतम सोमवार रात को पश्चिम
रेलवे क्रॉसिंग कल्लन डि हवा के पास ट्रेन आगे कूद गया जिससे उसकी दर्द नाक मौत हो गई
जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत बढ़नी वार्ड नम्बर 3 लोहिया नगर निवासी दुर्गा प्रसाद गौतम उम्र 30 वर्ष पुत्र चिनके रोज की तरह अपने घर पर खाना खाके सो रहे थे।
सोमवार को मोहल्ले से थोड़ी दूरी पर रेलवे लाइन पर जाकर ट्रेन के आगे कूद कर अपनी जान दे दी।
घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार सहित मोहल्ले मे कोहराम मच गया। घटित घटना कीसूचना पर मौके पर पुलिस घटना स्थल पर पहुँच कर शव का पंचनामा कर पीएम के लिए सिद्धार्थनगर भेज दिया।
बताया जाता है की मृतक के दो बच्चे हैं जिनका नाम अनमोल व काव्या है। मृतक युवक बढ़नी गोला बाजार मे स्थित रेडीमेड की दुकान पर काम करके परिवार का जीवन यापन करता था। कभी-कभी युटुब पर गाना भी गाया करता था।