प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सर्वे की समय सीमा बढ़ी, अधूरा घर, उम्मीदें पूरी होने की राह पर

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण): सर्वे की अंतिम तिथि 30 अप्रैल तक बढ़ी, छूटे हुए पात्र व्यक्ति जल्द कराएं सर्वे

गुरु जी की कलम से

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत अवशेष पात्र व्यक्तियों के नाम “आवास प्लस” सूची में शामिल किए जाने हेतु चल रहा सर्वे कार्य प्रगति पर है। अब तक जनपद सिद्धार्थनगर में कुल 32,754 व्यक्तियों का सर्वेक्षण किया जा चुका है, जिसमें 15,434 सेल्फ सर्वे और 17,320 असिस्टेड सर्वे शामिल हैं।

पूर्व निर्धारित तिथि 31 मार्च, 2025 को बढ़ाकर अब भारत सरकार द्वारा अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2025 निर्धारित की गई है।
इसलिए सभी पात्र लाभार्थियों से अपील की जाती है कि यदि वे किसी कारणवश अब तक सर्वे से वंचित रह गए हों, तो वे शीघ्र “आवास प्लस” मोबाइल एप के माध्यम से स्वयं सर्वे करें अथवा ग्राम पंचायत में तैनात अधिकृत सर्वेयर से संपर्क कर अपना सर्वे कराएं।

सर्वे पूर्ण होने के बाद सूची में नाम जोड़ने की कोई व्यवस्था नहीं होगी, अतः सभी पात्र व्यक्ति समय रहते यह कार्य अवश्य कराएं। यदि इस प्रक्रिया में किसी प्रकार की समस्या आती है तो सम्बंधित खंड विकास अधिकारी या परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण सिद्धार्थनगर से मोबाइल नंबर 9454464744 पर संपर्क करें।

इस संबंध में जानकारी परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी द्वारा दी गई है।