📅 Published on: April 30, 2025
Kapilvastupost
सिद्धार्थ नगर जनपद के मशहूर उद्योगपति व उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल की सुपुत्री वत्सला अग्रवाल ने अपनी मेधा और परिश्रम से शिक्षा क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने विकास भारती स्कूल, भारतीपुरम की 12वीं बोर्ड परीक्षा में 96.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान अर्जित किया।
वत्सला की प्रारंभिक शिक्षा सिद्धार्थनगर में हुई। इसके उपरांत उन्होंने CBSE (Central Board of Secondary Education) के अंतर्गत मान्यता प्राप्त ISC बोर्ड से आगे की पढ़ाई की। यह बोर्ड देश के सबसे प्रतिष्ठित और कठोर मूल्यांकन प्रणाली वाले बोर्डों में गिना जाता है।
अपनी बेटी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गर्व प्रकट करते हुए सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा: यह हमारे परिवार के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण और भावनात्मक क्षण है। जब मैंने अपनी बेटी को इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ देखा, तो मेरा हृदय गर्व और आनंद से भर उठा। मैं उसकी सफलता और उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।
वत्सला की इस सफलता ने न सिर्फ उनके माता-पिता का मान बढ़ाया, बल्कि सिद्धार्थ नगर जनपद के साथ ही गोरखपुर जनपद का नाम भी शैक्षिक मानचित्र पर और अधिक रोशन किया है। स्कूल प्रशासन और शिक्षकों सहित जनपद के नामचीन हस्तियों ने भी वत्सला की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।