📅 Published on: May 3, 2025
गुरु जी की कलम से
सिद्धार्थनगर, 03 मई — जातीय जनगणना कराए जाने के निर्णय पर केंद्र सरकार को बाध्य करने के लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रयासों को सराहते हुए जिला कांग्रेस कमेटी सिद्धार्थनगर द्वारा आज एक भव्य धन्यवाद जुलूस निकाला गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद के नेतृत्व में यह जुलूस जिला कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर कलेक्ट्रेट परिसर तक पहुंचा, जहाँ कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी और खुशी का इज़हार किया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा, “यह ऐतिहासिक निर्णय राहुल गांधी जी के दूरदर्शी नेतृत्व और वर्षों के संघर्ष का परिणाम है। जातीय जनगणना वंचितों को उनका वास्तविक हक दिलाने का माध्यम बनेगी।
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी किरन शुक्ला, कृष्ण बहादुर सिंह, सतीश चंद्र त्रिपाठी और सादिक अहमद सहित कई नेताओं ने कहा कि यह जीत सिर्फ राहुल गांधी की नहीं बल्कि देश के हर वंचित वर्ग की है, जिन्हें अब नीति निर्धारण में भागीदारी का अवसर मिलेगा।
इस मौके पर मौलाना हमीदुल्लाह चौधरी, संतोष त्रिपाठी, रियाज मनिहार, रितेश त्रिपाठी, आसिफ रिज़वी, राजन श्रीवास्तव, देवेन्द्र कुमार गुड्डू समेत सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जातीय जनगणना के प्रमुख फायदे:
वंचित वर्गों की संख्या के आधार पर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन
आरक्षण एवं संसाधनों का न्यायसंगत वितरण
समावेशी नीतियों का निर्माण
सामाजिक न्याय की दिशा में बड़ा कदम