रमवापुर खास में ग्रामीण प्रतिभाओं को सलाम: सीडीओ जयेंद्र कुमार ने किया सम्मान, नयी लाइब्रेरी का हुआ उद्घाटन

निजाम अंसारी

विकास खंड शोहरतगढ़ अंतर्गत रमवापुर खास स्थित ग्राम सचिवालय में आज “ग्रामीण प्रतिभा सम्मान समारोह” बड़े ही धूमधाम एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस गरिमामयी अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि लोकप्रिय मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) आदरणीय जयेंद्र कुमार जी ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. पवन मिश्र, पूर्व प्रधान एवं कार्यक्रम के संरक्षक अब्दुर्रहमान साहब, एडीओ पंचायत बढ़नी रामविलास तथा बड़े भाई आदरणीय फिरोज आलम साहब विशेष रूप से मौजूद रहे।

पल्टा देवी मंदिर के महंत के सुपुत्र एवं सामाजिक कार्यकर्ता आदरणीय चंदन गिरी जी की उपस्थिति भी सराहनीय रही।

इस मौके पर विभिन्न स्कूलों के प्रबंधकों ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज की जानकी देवी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक दीनानाथ यादव ,जीवन ज्योति शिक्षण संस्थान के आदरणीय अवधेश कुमार, जीनियस पब्लिक स्कूल के पटेशवरी , चौधरी रामराज पब्लिक स्कूल के आदरणीय अनिल चौधरी ,बुद्धा पब्लिक स्कूल के आदरणीय मेवालाल सहानी, शिक्षकगण में आदरणीय राजेश चौरसिया, मास्टर राजेश यादव, अविनेश गौड़, विजय बहादुर, राम-लखन, भोला मास्टर, डॉ. राम औतार, मिथलेश चौधरी, भोला बाबा, दिनेश, शाहरुख खान, कोटेदार आसिफ, मजहर अली, राधे चाचा, राहुल सहित अनेक सम्मानित जन उपस्थित रहे।

समारोह में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की 30 छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, दीवाल घड़ी, इंग्लिश स्पीकिंग बुक, मेडल और मिठाई का पैकेट देकर सम्मानित किया गया। बच्चों के चेहरों की मुस्कान पूरे कार्यक्रम की सफलता की कहानी खुद बयां कर रही थी।

कार्यक्रम के अंत में सीडीओ जयेंद्र कुमार, डॉ. पवन मिश्र, जनाब अब्दुर्रहमान साहब एवं मुसतन शेरुल्लाह द्वारा एक नयी लाइब्रेरी का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस पहल से क्षेत्र के बच्चों और बुजुर्गों को शिक्षा एवं साहित्य से जुड़ने का एक नया अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम के आयोजकों ने समस्त अतिथियों, शिक्षकों, ग्राम एवं क्षेत्रवासियों, सफाई कर्मचारियों, रोजगार सेवकों तथा पंचायत सहायकों का हृदय से आभार व्यक्त किया।