खून को पसीने मे तब्दील कर रहा बिजली विभाग, बेतहाशा गर्मी में मात्र 4 घंटे की सप्लाइ

महेंद्र कुमार गौतम

बांसी सिद्धार्थ नगर
जिले में ज्यों ज्यों तापमान बढ़ता जा रहा त्यों त्यों बिजली की आपूर्ति कम होती जा रही जिस से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों मे निवास करने वाली जनता रतजगा कर जीवन जीने को मजबूर है।
प्राप्त जनकारी के अनुसार जिले के बांसी सब डिविजन से संबद्ध सभी फीडरो मे दिन रात इतनी कटौती हो रही की ग्रामीणों को दो चार घंटे बिजली मिल पा रही वो भी किश्तों में। जिस से आम जनता गर्मी के ताप से दिन में झुलस रही और रात में रतजगा करने पर मजबूर है।