📅 Published on: May 29, 2025
रमेश यादव / बढ़नी
सिद्धार्थनगर, बढ़नी। बढ़नी ब्लॉक के जूनियर इंजीनियर संतोष कुमार, एपीओ शाहिद सिराज और ग्राम पंचायत सचिव संजय कुमार ने सोमवार को मनरेगा योजना के तहत रामनदेई गांव में चल रहे दो निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्रमिकों की उपस्थिति और कार्य की गुणवत्ता मस्टर रोल के अनुरूप पाई गई।
एपीओ शाहिद सिराज ने बताया कि ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना के प्रावधानों के अनुसार कार्य कराया जा रहा है, जिसका समय-समय पर औचक निरीक्षण कर कार्यों की जांच की जा रही है। अब तक किसी प्रकार की अनियमितता नहीं पाई गई है और कार्य बेहतर हो रहा है।
इस निरीक्षण से यह स्पष्ट होता है कि मनरेगा योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखने के लिए प्रशासन सतर्क है और नियमित रूप से निगरानी कर रहा है।