अपना दल (एस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल का जनपद आगमन, जिला कार्यालय का उद्घाटन व संगठनात्मक समीक्षा बैठक सम्पन्न

आगमन के दौरान अपना दल शिक्षक प्रकोष्ठ के नेता अनिल चौधरी के नेतृत्व भारी जनसमूह पहुंचा कार्यक्रम में

Nizam Ansari

सिद्धार्थनगर, 19 जून 2025।
अपना दल (एस) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल के जनपद सिद्धार्थनगर आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान जिले में पार्टी के नए कार्यालय का उद्घाटन फीता काटकर किया गया और विकास भवन स्थित अंबेडकर सभागार में संगठन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष आरपी गौतम, राष्ट्रीय सचिव गिरेश पटेल, व्यापार मंच प्रदेश अध्यक्ष पुष्कर चौधरी, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री राम लखन पटेल, संगठन मंत्री संजीव राठौर, शिक्षक मंच के प्रदेश सचिव अनिल चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष आत्माराम पटेल, जिला अध्यक्ष श्याम सुंदर चौधरी, महासचिव मुकेश चौधरी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यालय उद्घाटन के साथ संगठन को दी नई दिशा

आशीष पटेल ने जिला कार्यालय का उद्घाटन कर कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि यह कार्यालय संगठन की जड़ों को मजबूत करने, स्थानीय समस्याओं के समाधान तथा जनसरोकारों से जुड़ने में एक प्रभावी केंद्र बनेगा। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन के सभी कार्यकर्ताओं को नियमित रूप से संवाद स्थापित करना चाहिए ताकि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतर सकें।

अंबेडकर सभागार में विस्तृत समीक्षा बैठक

बाद में अंबेडकर सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में संगठन की संरचना, कार्यशैली और भविष्य की रणनीति पर गहन विचार-विमर्श किया गया। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय व जन-समस्याओं से जोड़ने पर जोर दिया।

मंत्री को किया गया सम्मानित, श्रीराम-सीता का चित्र भेंट

एन० प्रदेश सचिव शिक्षक मंच अनिल चौधरी द्वारा मंत्री आशीष पटेल को भगवान श्रीराम और माता सीता जी का चित्र भेंट कर आशीर्वाद लिया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर उनका अभिनंदन भी किया।

जनता से जुड़े रहने का आह्वान

प्रदेश अध्यक्ष आरपी गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन तभी मजबूत होगा जब कार्यकर्ता हर गांव, हर घर तक पहुंचे और जनता की समस्याओं को पार्टी मंच से उठाए। यह जिला कार्यालय उस दिशा में एक सशक्त कदम है।